बिल्सी, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज नगर पालिका परिषद बिल्सी की अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर द्वारा नगर पालिका प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर “स्वच्छता-ही-सेवा” और “155 घंटा महासफाई अभियान” के तहत, नगर की सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, सभासदगण, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई प्रभारी, तेजस्वी सागर, समस्त लिपिक और नगर पालिका के कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

























