बिल्सी: इस्लामिया इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
बिल्सी, 2 अक्टूबर: नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष चौधरी नसीम राईन ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अंबुज वार्ष्णेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार, कैलाश चंद्र सक्सेना, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, मुनेंद्र माथुर, मुकुल, विनोद भारद्वाज, सोनम, शिवांगी, अशफिया खान, गायत्री, नीरज शाक्य समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

























