होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में अजीत कृषि सेवा केंद्र पर उल्लासपूर्वक मनाया गया 78वां स्वतंत्रता...

बिल्सी में अजीत कृषि सेवा केंद्र पर उल्लासपूर्वक मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस,

बिल्सी। अजीत कृषि सेवा केंद्र पर 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के डॉ. सेल मुनि, कवि नरेंद्र गरल, और अजीत कृषि सेवा केंद्र के संरक्षक अजीत कुमार जी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन सत्यवीर सिंह ने किया, जिसमें उपस्थित लोगों को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर अजीत कुमार जी ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया और सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अधिगम तरुण शर्मा, हिरदेश तोमर, साहब सिंह, राघवेंद्र तोमर, जितेंद्र यादव, ताहिर अली, संदीप वर्मा, राजीव शर्मा, प्रदीप सिंह, पन्नालाल, सुनील बाबू, सतीश, जसवीर, और रणवीर ठाकुरदास सहित कई गणमान्य व्यक्ति और किसान मित्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठान की ओर से पौधारोपण किया गया, जिसमें उमंगराज जी, रविंद्र सिंह, अर्पित जोहरी, विकास, आदेश, प्रमोद, और सोनू सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here