होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन,,

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और आजादी के महत्व की याद दिलाता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here