बदायूं। बर्मा धर्मशाला में मूक-वधिर युवा संगठन मोर्चा ने 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन में मूक-वधिर समुदाय के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने किया।
कार्यक्रम में मूक-वधिर युवाओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित नाटकों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जो उपस्थित सभी दर्शकों के लिए प्रेरणादायक रहा। इन नाटकों ने स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के बलिदानों और देशभक्ति की भावना को जीवंत किया।
इस अवसर पर अतुल गुप्ता, सूरज यादव, महिंद्र प्रताप सिंह, रजत अग्रवाल, शानू, रबी, फ़ैजान, और राजीव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और मूक-वधिर युवाओं के उत्साह और देशप्रेम की भावना को सराहा।

























