होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं क्लब में 78वां स्वतंत्रता दिवस: जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम प्रदर्शनी का...

बदायूं क्लब में 78वां स्वतंत्रता दिवस: जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम प्रदर्शनी का किया अवलोकन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलकी देशभक्ति

बदायूं, 15 अगस्त: बदायूं क्लब में 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक क्लब भवन पर कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एस के गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद सभी ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने क्लब सभागार में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए शहीदों के बलिदानों को समझने का उत्कृष्ट माध्यम बताया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह अमूल्य धरोहर हमें हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदानों से प्राप्त हुई है, जिसे हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए।

कार्यक्रम में रजनीश गुप्ता, डॉ. रामबहादुर व्यथित, डॉ. कमला माहेश्वरी, और डॉ. सोनरुपा विशाल सहित अन्य वक्ताओं ने कविताओं और उद्बोधन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

क्लब सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विराज अशेष, आर्यमन गुप्ता, अविधा अरोरा, निरमय गुप्ता, मिट्ठी शंखधार, और प्रियंका ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

इस आयोजन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों सहित प्रदीप कुमार शर्मा, डॉक्टर उमेश गौड़,अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, मनीष सिंघल, संजय रस्तोगी, ज्योति मेंहदीरत्ता, वीरेंद्र धींगड़ा, डॉ. चक्रेश जैन, परविंदर सिंह दुआ, अजयपाल गुप्ता, और डॉ. गोपाल मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया, जबकि अंत में क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here