होम राज्य उत्तर प्रदेश मुजरिआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ग्राम कोल्याही में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के...

मुजरिआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ग्राम कोल्याही में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बीसी पॉइंट पर एक सप्ताह पूर्व हुई ₹200000 की चोरी की घटना का किया खुलासा।

बिल्सी।थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्याही में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बीसी पॉइंट पर एक सप्ताह पूर्व हुई ₹200000 की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है मुजरिया थाना पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके पास से 44000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी डिजाइर गाड़ी तथा उसकी असली नंबर प्लेट भी बरामद की गई है।

मुजरिया थाना प्रभारी आरती कौशिक ने स्वदेश केसरी को बताया कि वादी विपिन कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना जरीफ नगर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बीसी पॉइंट कोल्याही की दुकान के अंदर लगे काउंटर से दिन दहाड़े चार पहिया वाहन से आए अज्ञात चोरों ने ₹200000 से भरा बैग चुरा लिया था। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा करके पुलिस क्षेत्राधिकार सहसवान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था, थाना प्रभारी श्रीमती आरती कौशिक ने बताया की एक मुखबिर की सूचना पर आज प्रातः 7:00 बजे थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर गौरव पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम गढ़ी थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ एवं आशु पुत्र देवराज निवासी फायर ब्रिगेड कॉलोनी थाना बन्ना देवी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से एक बैग में 44000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त की गई फर्जी नंबर प्लेट UP 32 KF 9385 लगी डिजायर गाड़ी तथा दूसरी असली नंबर प्लेट UP86AE1812 बरामद की गई है अभियुक्त गौरव पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 6 मुकदमे एवं आशू पर एक मुकदमा दर्ज है टीम में थाना प्रभारी आरति कौशिक उप निरीक्षक राम महेश उप निरीक्षक अर्जुन सिंह हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार एवं शिवराज सिंह कांस्टेबल गोविंद सिंह शोभित कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here