बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिसौली निवासी एक युवक अपने दो अन्य साथिओं के साथ निजी कार्य से बाइक द्वारा उझानी रोड पर जाते समय सामने से आ रहे टेंपो से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की सूचना पर पहुंची उझानी पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया था। जिसमें से बीती रात इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके दोनों साथिओं गोविंद एवं सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है।
टेंपो चालक उझानी का बताया जा रहा है पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है मृतक रिसौली निवासी सोनू (19) शीशपाल जाटव मौहल्ला समपुरा पट्टी का पुत्र बताया जा रहा है। सोनू कल शाम वाईक से रिसौली से उझानी अपने साथी गोविंद, सुभाष के साथ जा रहा था उझानी से पहले बांकेलाल के भटटे के पास उझानी की तरफ से आ रहे टेम्पो से सोनू की वाइक टकरा गई जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उझानी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज बदायूं भर्ती कराया जहां बीती रात सोनू की मौत हो गई, पोस्टमार्टम के बाद आज शव गांव लाया गया, परिवार में कोहराम मच गया,

























