होम राज्य Lok Sabha Election Politics; Mamata Banerjee On BJP 400 Paar Slogan |...

Lok Sabha Election Politics; Mamata Banerjee On BJP 400 Paar Slogan | TMC | ममता बोलीं- बंगाल का मतलब केवल तृणमूल कांग्रेस: भाजपा 400 पार का नारा दे रही, पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Lok Sabha Election Politics; Mamata Banerjee On BJP 400 Paar Slogan | TMC

कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि बंगाल का मतलब सिर्फ तृणमूल कांग्रेस (TMC) हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे रही है। मेरा चैलेंज है कि वे पहले 200 सीटों का आंकड़ा पार करके दिखाए।

बंगाल सीएम ने कहा- 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन उन्हें 77 पर रुकना पड़ा। भाजपा बंगाल में फिर बुरी तरह हारेगी। वे कह रहे कि उन्हें 400 सीटें मिलेंगी। ऐसा है तो ED-CBI का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?

ममता ने कृष्णानगर में अपनी पहली चुनावी रैली में ये बातें कहीं। वे TMC उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में प्रचार करने पहुंची थी। उन्होंने कहा- क्या आप लोगों ने देखा कि महुआ के साथ क्या हुआ? सिर्फ इसलिए कि वह संसद में बोलती हैं। आपको महुआ के साथ बंगाल की सभी 42 सीटों पर हमें जिताना है।

ममता ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- बंगाल में कोई I.N.D.I गठबंधन नहीं है। सीपीआई(एम) और कांग्रेस बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रही हैं। उन्हें वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है।

बंगाल सीएम ने आगे कहा कि वह राज्य में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा- CAA वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। हम बंगाल में न तो CAA और न ही NRC लागू करने की मंजूरी देंगे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here