होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:उत्तर प्रदेश हिंदी प्रचार समिति के तत्वाधान में होली मिलन काव्य सम्मेलन...

बिल्सी:उत्तर प्रदेश हिंदी प्रचार समिति के तत्वाधान में होली मिलन काव्य सम्मेलन का आयोजन,

बिल्सी।नगर के नारायण ग्रीन हाउस में उत्तर प्रदेश हिंदी प्रचार समिति के तत्वाधान में होली मिलन काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश के कई जिलों से पधारे कवियों ने काव्य पाठ किया कार्यक्रम का संचालन कवि ष्ठवधन शंखदार ने किया।
काव्य पाठ करते हुए युवा कवि विष्णु असावा ने पढा कि
शुभकामनाएं आप सबको ही बार बार
होली का त्यौहार धूमधाम से मनाइये ,
प्रेम में मगन मिल गले एक दूसरे के
छल दंभ द्वेष बैर भाव को जलाइये ।

वहीं कवि नरेंद्र गरल ने पढ़ा कि
अबकी ऐसे हाल हो गए होली में
मधुर मधुर स्वर ताल हो गए होली में।

विवेक यादव “अज्ञानी”बदायूं ने पढ़ा कि उड़ाओ खूब रंग खुशी के यार होली में…..
मिलाओ दिल से दिल और लुटाओ प्यार होली में…..

सुवीन माहेश्वरी बिलसी ने पढा कि
राष्ट्र स्वाभिमान और राष्ट्र मान के लिये ,
देशद्रोहियों के आगे छाती ये तनी रहे ।
हित साधते रहें ऐसे ही भारत का,
ऐसी देश भक्ति सदा देश से सनी रहे।

कवि षटवदन शंखधार बदायूँ ने पढा कि
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं आप सभी मित्रों के लिए…..
सभी खुशियाँ भरें रघुवर तुम्हारी अपनी झोली में |
दुखी मन हो नहीं कोई कटे सबकी ठिठोली में |
लगाओ रंग गालों पर गले मिलकर खुशी बाँटो |
सुनो शुभकामना मेरी करो स्वीकार होली में |

ओजस्वी जौहरी ने पढा कि
खुद चला डाली कुल्हाड़ी हमने अपने पाँव पर
वो उठाते फिर रहे हैं उंगलियां मेरे गाँव पर।

आशीष वसिष्ठ ने पढा कि
नए उत्साह का संचार करती होली आती है
बालकों को युवाओं को बुजुर्गों को सुहाती है।

अमनदीप उपाध्याय ने पढा कि बेटियां तो बेटियां हैं बेटों से यह कम नहीं
आ जाए अपने पर तो यह शेरों से भी कम नहीं

आचार्य संजीव रूप ने पढ़ा कि
होली है पर्व पावन खुशियों का मनाओ
गुलाल के रंग एक दूसरे के गालों पर लगाओ

गणेश यादव ,अमित अम्बर ने भी अपनी अपनी रचनाएं पढ़ कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता युवा कवि विष्णु असावा ने की। इस अवसर पर दद्दा सोमेंद्र सोम ने अंत में सभी को प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह देकर विदाई दी।इस मौके पर प्रशांत जैन अनुज शर्मा शिवांक दीक्षित अमनदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here