होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:पर्यावरण संरक्षण एवं CAA राष्ट्र के लिए जरूरी या सुधार की आवश्यकता...

बिल्सी:पर्यावरण संरक्षण एवं CAA राष्ट्र के लिए जरूरी या सुधार की आवश्यकता विषय पर वाद प्रतिवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

बिल्सी:-बिल्सी के नारायण ग्रीन हाउस में अरिहंत ग्रुप द्वारा संचालित अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में आज पर्यावरण संरक्षण एवं CAA कानून राष्ट्र के लिए जरूरी या सुधार की आवश्यकता विषय पर वाद प्रतिवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की सुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रवजलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकार बिल्सी सुशील कुमार सिंह व मां पूर्णागिरि ग्रुप के संचालक समाजसेवी दीपक चौहान ,अमित वार्ष्णेय, विपनेश फौजी रहे।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष लगाना हमारे लिए बेहद जरूरी है वृक्ष से ही मनुष्य अपनी दैनिक दिनचर्या को पूर्ण करता है और पूर्ण रूप से पर्यावरण पर ही निर्भर है इसलिए लोगों को चाहिए कि अपने प्रत्येक शुभ अवसर पर अपने आसपास खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण अवश्य करें।

ततपश्चात प्रतियोगिता के सफल प्रतियोगी का रिजल्ट में पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नव्या वार्ष्णेय,द्वितीये शिवानी शाक्य ,यश ओझा तृतीय , CAA राष्ट्र के लिए जरूरी प्रतियोगिता में प्रथम राम माधव तिवारी,द्वितीय शिवानी कश्यप, तृतीय स्थान यश ओझा ने प्राप्त किया। सभी को समिति द्वारा क्रमशः ₹2121 ₹1111एवं ₹555 नकद राशि व प्रतीक चिन्ह व मेडल एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी केसरी के तहसील व्यूरो चीफ़ ललित वार्ष्णेय को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए भगवान राम की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्री कृष्ण गुप्ता ने की, प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में फ्यूचर लीडर स्कूल के शिक्षक बृजेश पाल सिंह अवनीश नंनूमल जैन इंटर कॉलेज से शिक्षिका नीरा देवी,मीरा मिश्रा, सचिन उपाध्याय, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज से शिक्षिका डॉ आरती जैन, अमित महेश्वरी रहे। इस मौके पर समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन, जिलाअध्यक्ष अनुज शर्मा,नगराध्यक्ष शिवँक दीक्षित, आचार्य संजीव रूप,तृप्ति शास्त्री,अमनदीप उपाध्याय, संदीप मिश्रा विष्णु असावा ,मृगांक जैन , ऋषभ कृष्ण गुप्ता,वितेन्द्र जैन आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here