होम राज्य उत्तर प्रदेश रवींद्र मोहन सक्सेना लखनऊ में हुए सम्मानित, लोक निर्माण विभाग, मिनिस्ट्रीयल...

रवींद्र मोहन सक्सेना लखनऊ में हुए सम्मानित, लोक निर्माण विभाग, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन एवं राज्य कर्मचारी महासंघ ने किया अभिनन्दन,

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन एवं राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से लखनऊ स्थित प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम में बदायूं के वरिष्ठ मंच संचालक रवींद्र मोहन सक्सेना को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनके संघ एवं समाज के प्रति समर्पण और सक्रिय योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर जनपद शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, मंडल संगठन मंत्री हेम सिंह राजपूत एवं अनिल कुमार को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि कर्मचारी संगठनों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, महामंत्री जे.पी. पांडे, सलाहकार एस.पी. सिंह, डॉ. ब्रज लाल तिवारी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रवींद्र मोहन सक्सेना ने संगठन एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here