बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप के छठे दिन विद्यार्थियों को बरेली स्थित फनसिटी वाटर पार्क का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण कराया गया। बच्चों ने वेव पूल, वाटर स्लाइड्स, साइक्लोन राइड और रेन डांस का जमकर आनंद लिया। विद्यालय प्रबंधन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। डायरेक्टर वी.पी. सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। भ्रमण में विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here