होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की मंजूरी पर विधायक हरीश शाक्य का...

बिल्सी राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की मंजूरी पर विधायक हरीश शाक्य का ऐतिहासिक स्वागत,तीन दशक बाद बीएससी कक्षाएं स्वीकृत,बिल्सी में जश्न का माहौल

  • विधायक बोले- विकास के लिए जारी रहेंगे प्रयास
  • ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ विधायक हरीश शाक्य का स्वागत
  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम,

बिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही राजकीय महाविद्यालय में करीब तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद बीएससी की कक्षाओं को शासन स्तर से स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस उपलब्धि के बाद गुरुवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से लौटे विधायक हरीश शाक्य का थाना मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, आतिशबाजी कर और नारेबाजी के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत जुलूस तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस तक पहुंचा, जहां विधायक का भव्य अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए पिछले चार वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं की स्वीकृति क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेगी। अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए दूर-दराज शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विधायक ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, अभिभावकों की उम्मीदों और जनता के सामूहिक संकल्प का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिल्सी के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, भाजपा पदाधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर मे उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here