

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘समर कैंप 2026’ का भव्य शुभारंभ भाजपा नेत्री ममता शाक्य एवं एडवोकेट राजेंद्र मौर्य ने फीता काटकर किया। कैंप के पहले ही दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि ममता शाक्य ने कहा कि समर कैंप बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच है। विद्यालय डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


























