बिल्सी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम बरेली क्षेत्र द्वितीय द्वारा बिल्सी विद्युत उपखंड में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिल्सी में तैनात उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत का स्थानांतरण सहसवान उपखंड कार्यालय कर दिया गया है। उनके स्थान पर ककराला उपखंड में तैनात उपखंड अधिकारी सौरभ परिहार को बिल्सी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

नवागत उपखंड अधिकारी सौरभ परिहार ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बताते चलें कि निवर्तमान उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत अपने कार्यकाल में बिल्सी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समयबद्ध समाधान को लेकर चर्चित रहे। उनकी कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में सकारात्मक छवि बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here