बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स मीट कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम में माताओं ने पर्पल थीम के साथ रैम्प वॉक, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेस्ट मदर का खिताब मानसी जैन को दिया गया, जिन्हें क्राउन और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने माताओं की भूमिका को बच्चों के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here