बदायूं। जनपद बदायूं स्थित मीरा चौकी के श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 29 अप्रैल से तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत द्वारा किया जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन 29 अप्रैल 2026 अपराह्न से प्रारंभ होकर 1 मई 2026 अपराह्न तक चलेगा। इसमें ब्रज प्रांत के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल होकर शैक्षिक कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 29 अप्रैल को सायं 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विद्या भारती के प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

इस सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांतीय प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here