1. मालवियागंज चौकी से महज 200 मीटर दूर लूट, बदायूं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

बदायूं। शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब कोतवाली थाना क्षेत्र की मालवीयगंज पुलिस चौकी से महज 200-300 मीटर की दूरी पर अभी 10:30 बजे रात लूट की वारदात हो गई। रात करीब 10:30 बजे हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

घटना मालवीयगंज पुलिस चौकी क्षेत्र की भरत मिलाप गली (हुसैनी गली) की है, जहां भारद्वाज टेंट से आगे हाथी मंदिर वाली बिल्डिंग के पास मढ़ई चौक पर अंशु एंटरप्राइजेज नाम से मेडिकल स्टोर संचालक अंशुमन गुप्ता दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक/स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को गिरा दिया और रुपयों से भरा थैला छीनकर सुनील पेंट्स की ओर होते हुए फरार हो गए।

पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मालवियागंज पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गए।

हालांकि पीड़ित अंशुमन गुप्ता फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि थैले में कितनी रकम थी।

घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता प्रदीप भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए और वारदात को लेकर गहरी चिंता जताई। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस चौकी के बिल्कुल पास इस तरह की घटना होना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

गौरतलब है कि एक ओर प्रशासन गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियों में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचों-बीच इस तरह की लूट की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here