बदायूं। जनपद बदायूं में आयोजित विद्या भारती के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं संस्कारों से परिपूर्ण होकर समाज जीवन में निरंतर प्रगति कर रहे हैं और मां भारती की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करता है और उन्हें जीवन में सफलता के मार्ग पर अग्रसर करता है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार गोला द्वारा किया गया, जबकि अतिथियों का परिचय प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार गोला ने कराया।

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोला, सुनील कुमार सिंह पुंडीर (संभाग निरीक्षक), अमृतपाल सिंह, डॉ. सुबेंद्र माहेश्वरी, मनीष सिंघल, नवनीत कुमार सिंह, मदनलाल राजपूत (पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति बदायूं), निर्देशक कालिका प्रसाद गंगवार एवं राजकुमार सिंह सेंगर सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here