बदायूं। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यालय के दूसरे बैच के छात्रों ने इस वर्ष शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी विद्यालय परिसर पहुंचे और अपनी सफलता का जश्न मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है और विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here