बिल्सी। सीबीएसई 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया।
विद्यालय की छात्रा मनु उपाध्याय ने 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय मे प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दैविक वार्ष्णेय (94.2%) द्वितीय, जबकि आदित्य चांडक और प्रतिज्ञा चौहान (93.8%) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 22 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने छात्रों की सफलता को मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।


























