बदायूं। बदायूं में 5 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की युवा नगर कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता ने की।
युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत द्वारा जिलाध्यक्ष की सहमति से नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें श्याम साहू को नगर अध्यक्ष, रविन चौहान एवं आशीष रस्तोगी को नगर महामंत्री, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, ऋतुराज खुशरिया, विवेक रस्तोगी, दिनेश राठौर एवं विकास पटेल को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।
नगर मंत्री पद पर अमन गुप्ता, मुकेश पटवा पहलवान, अनुज रस्तोगी, जावेद एवं अतुल पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि फारुख उद्दीन को कोषाध्यक्ष तथा हिमांशु शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष पटवा, अजय सक्सेना एवं अंकित गुप्ता का चयन हुआ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, मंत्री मनोहर बत्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता ने कहा कि संगठन वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता आया है और नई कमेटी को भी उसी जोश और जज्बे के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह संगठन के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार हैं।
वहीं युवा जिलाध्यक्ष राहुल रावत ने व्यापारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविन चौहान ने किया।


























