बिल्सी। बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लेख, कविता व कहानी के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने सरल शब्दों में अपने विचार रखे, जबकि बड़े छात्रों ने समाज व प्रकृति से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली लेखन किया। प्रत्येक कक्षा से सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें प्रथम स्थान दिया गया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here