बिल्सी। बिल्सी में श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में पहली बार भव्य जागरण एवं छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं।

समिति के प्रबंधक चंद्रसेन माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल, मंगलवार को यह भव्य कार्यक्रम तहसील रोड स्थित प्रफुल्ल वार्ष्णेय के विशाल मैदान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम से पूर्व शाम 4:00 बजे मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान के पूज्य महंत ओम प्रकाश योगी “घाटे वाले” के सानिध्य में दिव्य ज्योति यात्रा नगर में भ्रमण करेगी। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार, अटल चौक और थाना मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।

भव्य जागरण में सुर सम्राट संजू पागल (हापुड़) एवं गायिका रुचि किनकर (कानपुर) अपनी मधुर भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से ज्योति यात्रा और जागरण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here