बिल्सी।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह को बिल्सी सर्किल का स्थायी प्रभार मिलने पर उनके कार्यालय पहुंचकर उनको पटका पहनाकर और प्रतीकचिन्ह के रूप में खाटूश्याम का चित्र भेंट कर स्वागत किया। तहसील मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल ने सीओ से भेंट कर व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था के तहत बिना किसी भेदभाव के सभी व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

स्वागत करने वालों में प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी टीटू जैन, अवधेश माहेश्वरी “लड्ढा”, चंद्रसेन महेश्वरी, अजीत वार्ष्णेय, सचिन असावा, विशाल वार्ष्णेय, विवेक चौहान, नरेश सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here