बिल्सी। नगर में श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में श्री खाटू श्याम गुणगान पदयात्रा का आयोजन 27 फरवरी (शुक्रवार) को धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार पदयात्रा प्रातः 8 बजे नगर की सब्जी मंडी स्थित श्री श्याम भवन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए दोपहर बाद जजपुरा धाम उझानी पहुंचेगी।

गुणगान पदयात्रा को भव्य एवं श्रद्धामय बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस पदयात्रा में बिल्सी के साथ-साथ निकटवर्ती बिसौली, चंदौसी, बहजोई, वेंहटा गुसाईं और उघैती क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पदयात्रा में सहभागिता करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here