बदायूं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मालवीय अध्यापक आवास गृह पर महामना की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक व माल्यार्पण से हुई, इसके पश्चात भगवान परशुराम चौक पर दुग्धाभिषेक किया गया।

भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आचार्य रंजीत शास्त्री के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न कराया गया। मंचीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठित होकर संघर्ष करना आवश्यक है और युवाओं को सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु संकल्पित होना होगा। वक्ताओं ने मालवीय जी को शिक्षा, पत्रकारिता और राष्ट्र निर्माण का आदर्श पुरुष बताया तथा अटल जी को लोकतंत्र का सशक्त प्रहरी बताया।

कार्यक्रम में भगवान परशुराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समिति की ओर से 31 प्रतिभाशाली छात्रों एवं 21 समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही “परशुराम वाणी” पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलानंद पांडेय (लालन पांडेय) ने की तथा संचालन पंकज शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राहुल चौबे, अजय मिश्रा, संजीव शर्मा, राम बहादुर पांडे, ब्रह्मानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here