

बिल्सी।शाहबाद–बिसौली–बिल्सी–कछला हाईवे पर डी पॉल स्कूल के समीप आज शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम होने से एक बस और डीसीएम (कैंटर) में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।
हादसे में डीसीएम चालक लवकुश (निवासी फिरोजाबाद) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम फिरोजाबाद से माल भरकर बिसौली की ओर जा रही थी, जबकि बस बिसौली की दिशा से आ रही थी। सुबह करीब 7 बजे घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को सामने का स्पष्ट दृश्य नहीं दिख पाया, जिससे यह हादसा हुआ।
टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं, बस चालक हादसे के बाद बस से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्वदेश केसरी न्यूज़ की अपील
घने कोहरे और ठंड के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें—
- वेहद धीमी गति से वाहन चलाएं
- फॉग लाइट/डिपर का सही प्रयोग करें
- वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें
- ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें
- अत्यधिक कोहरा होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें, आपकी थोड़ी सी सावधानी आपकी और दूसरों की जान बचा सकती है।


























