सतेती–वजीरगंज मार्ग स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल, बिल्सी में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीपी भारती, डीएसओ एसपी शाक्य एवं एसडीएम रिपुदमन सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, नाटक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी।

वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के टॉपर्स, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा क्यों आवश्यक है और कैसे यह जीवन को दिशा देती है

विद्यालय के डायरेक्टर पी.डी. सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने के बावजूद हमारे विद्यालय के बच्चे शहरी बच्चों से किसी भी तरह कम नहीं हैं। वे हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। मेरा निरंतर प्रयास है कि इन बच्चों को और आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने अपनी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि आज बच्चे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। शिक्षक ही बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में एमडी डॉ. निधि सिंह, नरेंद्र गरल, दीपक चौहान, टीटू जैन, डॉ. वीरेश कुमार सिंह, विवेक राठी, शैलेश सिंह, कौशल वार्ष्णेय, रामेश्वर शाक्य, राजीव माहेश्वरी, सुदीप चौहान, राहुल वार्ष्णेय, राजेंद्र माहेश्वरी, वेदव्यास शर्मा, गजेंद्र सिंह तोमर, डॉ. मुकेश शाक्य, उपदेश कुमार, रणजीत सिंह, वीना सिंह, अंजली सिंह, शिवी चौहान, वीना कुमारी, कंचन तोमर, सपना, कमलेश कुमारी, अनम सैफी, शालू शंखधार, सानू राठौर, तुलसी शर्मा, शिल्पी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय एवं तहसील स्तरीय पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम समापन पर विद्यालय परिवार ने अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here