बरेली। भारतीय श्री विद्या परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कान्तीकपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. राय एवं अध्यक्षता 8 यूपी गर्ल्स बटालियन बरेली की एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर नीलिमा गौड़ ने की। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ-साथ खेलकूद, विज्ञान, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान श्रीविद्या पत्रिका का विधिवत विमोचन भी किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भारतीय श्री विद्या परिषद की मंत्री डॉ. विद्योत्तमा सिंह, अध्यक्षा डॉ. कविता त्यागी, कार्यालय प्रमुख श्रीमती हरेश, विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापिका श्रीमती सरोज अग्रवाल, डॉ. रश्मि शर्मा, मोना शर्मा, डॉ. सुषमा दीक्षित, श्रीमती माया खुल्वे, श्रीमती राजेश्वरी गंगवार, श्री राजकुमार अग्रवाल सहित अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में डॉ. कविता त्यागी द्वारा अध्यक्षीय आशीर्वचन दिए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की व्यवस्थापिका द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रिया सक्सेना ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here