बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम परौली में गुरुवार को मदन मोहन मालवीय सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं साहित्यिक समागम का आयोजन किया गया।

मदन मोहन मालवीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महामना मालवीय एवं अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व से अवगत कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें कवियों की रचनाओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों एवं कवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नीरज अग्निहोत्री, प्रिया सागर, विपलव भारती, डॉ. प्रमोद शर्मा, यशपाल सिंह, प्रवीण मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here