बदायूं। शहर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पर स्वदेश केसरी न्यूज़ की खबर ने असर दिखाया है। खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर ही विभाग हरकत में आ गया और आर्य समाज चौक से सहवाजपुर चुंगी की ओर जाने वाले रोड पर झुका हुआ खंभा सीधा कर दिया गया है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और स्वदेश केसरी न्यूज़ को जनहित की इस महत्वपूर्ण समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए धन्यवाद दिया है।

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही:आर्य समाज चौक से शहवाजपुर चुंगी जाने वाले रोड खम्बा टूट कर मकान पर टिका, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग,कब जागेगा विभाग?

यह वही खंभा था जो लेफ्ट साइड से टूटकर रोड क्रॉस करते हुए राइट साइड एक मकान के सहारे टिका हुआ था। यह किसी भी क्षण बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा था। खबर प्रकाशित होने से पहले इस मामले की सूचना स्थानीय नागरिकों ने पांवडिया विद्युत सब स्टेशन और संबंधित अधिकारियों को दी थी, लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचने की ज़हमत नहीं उठाई थी।

स्वदेश केसरी न्यूज़ ने इस गंभीर खतरे को लेकर “बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को दे सकती है जन्म” शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद विभाग ने तत्परता दिखाई और टीम भेजकर खंभे को सीधा कर फिलहाल के खतरे को टाल दिया। अधिकारियों ने बताया कि खंभे की स्थायी मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि मीडिया की सशक्त भूमिका जनता की सुरक्षा में कितनी अहम है। नागरिकों ने कहा कि स्वदेश केसरी न्यूज़ जैसी जनसरोकार वाली रिपोर्टिंग ही आम लोगों की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

वहीं, शहर के सुभाष चौक क्षेत्र में भी एक जर्जर बिजली खंभा खतरे का कारण बना हुआ है, जो चाणक्य हलवाई के सामने नुक्कड़ पर स्थित है। लोगों ने बताया कि यह खंभा अत्यधिक गर्म हो जाता है, जिससे करंट लीकेज का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने बिजली विभाग से ऐसे सभी जर्जर और झुके हुए खंभों की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है ताकि कोई अनहोनी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here