बरेली। शहर में शनिवार दोपहर अचानक बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला, जब बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम ने बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी माने जाने वाले आरिफ की दो बड़ी इमारतों पर एक साथ बुलडोज़र कार्रवाई शुरू कर दी।

इन दोनों संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के साथ ही इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया और चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई।

एक साथ दो जगह बुलडोज़र-शहर में हड़कंप

प्रशासन ने दो स्थानों पर एक साथ अवैध निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाही की-पीलीभीत रोड-लगभग 20 करोड़ की संपत्ति ढही यहां मौजूद बहुमंजिला परिसर में—फ्लोरा गार्डन मैरिज हॉल,पीटर इंग्लैंड का आउटलेट,और आसपास की कई दुकानें शामिल थीं।हाईवे से सटी यह लगभग चार मंजिला इमारत पूरी तरह खाली कराकर बुलडोज़र चलाया गया।

जगतपुर – 5 करोड़ की मार्केट जमींदोज

यहां 2 साल पहले बनी दो मंजिला इमारत में 16 दुकानों की मार्केट थी।
नक्शा पास न होने और अवैध निर्माण के आरोप में इसे भी गिरा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम

100 से अधिक पुलिसकर्मी, PAC के जवान, ड्रोन कैमरों से निगरानी, चारों ओर बैरिकेडिंग, किसी भी व्यक्ति को मौके पर जाने की अनुमति नहीं।कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया।

नोटिस पहले ही जारी था

बरेली हिंसा के बाद प्रशासन ने आरिफ को नोटिस भेज दिया था।
दोनों संपत्तियाँ पिछले कई दिनों से खाली पड़ी थीं।इमारतों का नगर निगम में नक्शा पास न होना मुख्य आधार बताया जा रहा है।

तौकीर रज़ा पर बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड होने का आरोप

26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे-हत्या की साजिश, भीड़ को उकसाना,पुलिस पर हमले,पेट्रोल बम फेंकना, लूटपाट,दंगा कराना-अब तक 10 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। शुरुआती जांच में 7 मामलों में नामजद होने के बाद, आगे की जांच में बाकी 3 मामलों में भी उनकी भूमिका पाई गई।

तौकीर रज़ा अभी फतेहगढ़ जेल में बंद है

हाल ही में एक मामले में जमानत मिलने के बावजूद वह जेल से बाहर नहीं आ सका, क्योंकि उस पर कई अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं।

कुल मिलाकर-बरेली में बड़ा बुलडोज़र एक्शन

तौकीर के करीबी की 25 करोड़ की संपत्तियाँ ध्वस्त,बिना नक्शा पास कराए बने निर्माणों पर कार्रवाई,पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट, पुलिस-प्रशासन की सख्ती, बरेली में मेगा एक्शन से मचा हड़कंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here