बदायूं। ग्राम पंचायत ब्यौर में शुक्रवार को “ग्राम की समस्या–ग्राम में समाधान” थीम पर आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री केशव कुमार ने की। पंचायत प्रांगण में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पंचायत सचिवालय से हर काम हो सकेगा—सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि शासन की मंशा अनुसार अब ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्य पंचायत भवन सचिवालय से ही किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई है, ताकि लोगों को छोटी–छोटी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक या तहसील न जाना पड़े।उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पंचायत सचिवालय का उपयोग अधिक से अधिक करें और किसी भी समस्या को वहीं दर्ज कराकर समाधान प्राप्त करें।

वोटर सूची के विशेष पुनरीक्षण पर जागरूकता,

कार्यक्रम में सीडीओ ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि-“बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा जो प्रपत्र घर–घर दिया जा रहा है, ग्रामीण उसमें सही विवरण भरकर समय पर वापस बीएलओ को सौंप दें।”
उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।

गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के लिए चौपाल में 05 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ व अधिकारियों ने उन्हें पोषाहार और फलों की टोकरी भेंट की।
इसके साथ ही 05 शिशुओं का अन्नप्राशन (मीठा खिलाकर अन्न ग्रहण संस्कार) भी सम्पन्न कराया गया।

विकास कार्यों की समीक्षा—ग्रामीणों से ली गई पुष्टि

ग्राम पंचायत में कराए गए सभी विकास कार्यों की समीक्षा भी सीडीओ ने मौके पर की। ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हुए कार्यों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि की और कुछ स्थानों पर आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए।

अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से-नितिन कुमार, खंड विकास अधिकारी सालारपुर,धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, बाल विकास परियोजना अधिकारीडा. नरेन्द्र पटेल, एमओआईसी बिनावर,अवनेश राठौर, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी),शिव कुमार, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत,पवन सक्सेना, सचिव ग्राम पंचायत ब्यौर,श्रीमती पूजा सिंह, ड्रोन दीदी की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here