बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा जारी शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत बिल्सी नगर में गृह संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी गई है। गुरुवार को नगर संघ चालक डॉ. उमेन्द्र के नेतृत्व में संघ के स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर घर-घर संपर्क किया और लोगों को संघ के 100 वर्षों की यात्रा एवं उसके कार्य–विस्तार के बारे में अवगत कराया।
स्वयंसेवकों ने प्रत्येक घर को भारत माता का चित्र, संघ साहित्य और शताब्दी वर्ष से जुड़ी जानकारी प्रदान की। उनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन की मूल भावना, राष्ट्र निर्माण में संघ के योगदान और वर्तमान कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करना है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी हुआ था घर-घर संपर्क
नगर संघ चालक डॉ. उमेन्द्र ने बताया कि इससे पहले संघ के स्वयंसेवक अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी बिल्सी में व्यापक गृह संपर्क अभियान चला चुके हैं, जिसके तहत लोगों को निमंत्रण पत्र पहुंचाए गए थे।उन्होंने कहा कि—“शताब्दी वर्ष में हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक हिन्दू परिवार तक संघ की जानकारी पहुँचे। स्वयंसेवक घर-घर जाकर समाज को जोड़ने वाला संदेश दे रहे हैं।”
कई स्वयंसेवक अभियान में सक्रिय
गृह संपर्क अभियान में नगर के कई स्वयंसेवक शामिल रहे, जिनमें—
मुकेश , राजीव ज, सतीश , नगर कार्यवाह अखिल , नमन , सुबोध , आयुष और रजत सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अभियान को लेकर नगर में सकारात्मक माहौल देखा गया और कई परिवारों ने स्वयंसेवकों का स्वागत भी किया।


























