बिल्सी। मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र के निर्देश पर दो दिवसीय विद्युत बिल सुधार कैंप के क्रम में शुक्रवार को विद्युत वितरण उपखंड बिल्सी कार्यालय पर विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कुल 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
कैंप में दर्ज शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा—
बिल संबंधी 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर समाधान किया गया।मीटर खराब होने की 3 शिकायतें, सभी का तत्काल निस्तारण,1 शिकायत मीटर नंबर अपडेट करने की,1 शिकायत लोड घटाने की,1 शिकायत मोबाइल नंबर अपडेट की सभी शिकायतों को मौके पर निराकृत किया गया।1 चेक मीटर से संबंधित शिकायत सहायक अभियंता (मीटर), बिल्सी को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी गई है, जिसका समाधान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित कराया जाएगा।
कैंप में 108 उपभोक्ताओं से कुल 2.34 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। इसके अलावा उपखंड क्षेत्र में 19 बकायेदार उपभोक्ताओं के संयोजन भी काटे गए।
अवर अभियंता बिल्सी द्वारा बिल्सी टाउन क्षेत्र में जांच के दौरान 4 उपभोक्ता बिना बिल जमा किए विद्युत उपयोग करते पाए गए, जिनके खिलाफ धारा 138B के तहत FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।कैंप में उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू अभिषेक सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।


























