बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्या की उपस्थिति में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई। “वंदे मातरम्” की गूंज से विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से भर उठा।

शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्रगीत के इतिहास, इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, तथा स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने गर्व के साथ इसके महत्व को महसूस किया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा महेश्वरी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 7 से 14 नवंबर तक स्कूल में देशभक्ति सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें देशप्रेम से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here