बिल्सी। नगर के अटल चौक के पास स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को बाल दिवस के उपलक्ष में एक भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया।

मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनीश शर्मा एवं प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाईं और हानि-लाभ के आधार पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

परिणामस्वरूप प्रथम स्थान पर अर्चित यादव और लव चौहान, द्वितीय स्थान पर ललिताहिमांशी, तथा तृतीय स्थान पर कृष्णा और वरुण रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई दी और बच्चों को इसी तरह उत्साहपूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल दिवस के महत्व पर चर्चा की और नेहरू जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here