
बिल्सी। जैन समुदाय में आज हर्ष और श्रद्धा का माहौल रहा, जब उपाध्याय श्री 108 प्रज्ञानंद सागर मुनिराज का ससंघ भव्य मंगल नगर प्रवेश ढोल-नगाड़ों के साथ बिल्सी में हुआ। प्रवेश सुबह 11 बजे किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मुनिराज का प्रवास स्थल ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल रहा, जबकि प्रवचन, जलाभिषेक और शांतिधारा का आयोजन श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सम्पन्न हुआ।
प्रवचन में उन्होंने कहा—
“आंख खुली तो सपना गया, आंख मूंदी तो अपना गया… जीवन का हर कार्य ऐसे करो जैसे वही अंतिम हो, तब जीवन में दुख नहीं रहेगा।”
उन्होंने पुण्य, शुभ कर्म और धर्म को जीवन का वास्तविक सहारा बताया।
समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन (टीटू जैन) ने बताया कि मुनिराज श्री फिरोजाबाद के फराह में होने वाले पंचकल्याणक हेतु पैदल विहार कर रहे हैं। आज उनका रात्रि विश्राम विद्रोही में रहेगा।इस अवसर पर प्रशांत कुमार जैन, नीरज जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, अभिषेक जैन सहित जैन समुदाय के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


























