
मुंबई में सोमवार तड़के बॉलीवुड ने अपने सबसे चमकते सितारों में से एक धर्मेंद्र-को खो दिया। 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत बिगड़ने के बाद इलाज जारी था। कुछ दिन पहले उन्हें घर शिफ्ट किया गया था, और वहीं उनका उपचार चल रहा था।
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है।
उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री, परिवार और देशभर में शोक की लहर है।दुखद ये है कि एक्टर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाने से ठीक 14 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
अंतिम दिनों में बिगड़ी सेहत
31 अक्टूबर 2025 को सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था।
10 नवंबर को उनकी हालत अधिक गंभीर हो गई थी, जिसके बाद
हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, करण देओल, अभय देओल और राजवीर देओल सहित पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा था।
65 साल का शानदार फिल्मी सफर
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था।1960 में “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से करियर शुरू करने वाले धर्मेंद्र ने 65 वर्षों में सैकड़ों फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।
उनकी सुपरहिट और यादगार फिल्मों में शामिल हैं—
शोले (1975), चुपके-चुपके (1975),सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973),यादों की बारात (1973) अपने जमाने के सबसे फिट, रोमांटिक और एक्शन हीरो के रूप में उन्हें ही-मैन ऑफ बॉलीवुड कहा जाता था।
हाल के वर्षों में भी सक्रिय
2023 में रिलीज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आज़मी के साथ उनका किस सीन खूब चर्चा में रहा। 2024 में वे तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ दिसंबर 2025 में रिलीज होगी, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के पिता की भूमिका में दिखेंगे।
निजी जिंदगी
धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं—पहली पत्नी: प्रकाश कौर बच्चे: सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल,अजीता देओल
दूसरी पत्नी: हेमामालिनी से(धर्म बदलकर शादी की थी)
बच्चे:
- ईशा देओल, अहाना देओल
भारत ने खोया अपना सच्चा सुपरस्टार
धर्मेंद्र केवल एक एक्टर नहीं थे, बल्कि एक दौर थे। उनकी मुस्कान, डायलॉग डिलीवरी, एक्शन, रोमांस और सादगी ने उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन बनाया।आज मनोरंजन जगत का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया।
स्वदेश केसरी परिवार भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता है। ॐ शांति।


























