बिल्सी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर बिल्सी तहसील के लेखपालों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया।

तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश-स्तरीय घोषणा के अनुसार तहसील के सभी लेखपाल इस प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को सौंपा।

मुख्य मांगों में वेतन वृद्धि, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण, बाइक पेट्रोल खर्च का भुगतान, तथा कार्य-परिस्थितियों में सुधार जैसी प्रमुख बातें शामिल रहीं।

धरने में विजेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, श्याम कुमार, विनय कुमार, दुर्गेश कुमार सिंह, सूरज भारती, ममता यादव, नैन्सी गुप्ता सहित तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।

लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here