बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 9–12) के लिए बनने वाले आधुनिक भवन का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

विद्यालय के संरक्षक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि नया भवन बोर्ड के विद्यार्थियों को शांत और प्रेरणादायक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में मजबूत कदम है। डायरेक्टर वीपी सिंह एवं एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि यह भवन केवल संरचना नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार और प्रतिभा का केंद्र बनेगा।

अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा अध्यक्ष उदय सिंह गौड़, डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इसे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने वाली सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here