बिल्सी (बदायूं)। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्वतंत्र भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान” विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा खुशबू ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय तथा रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं निबंध प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, वंदना शाक्य ने द्वितीय और स्वाती ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन रानी ने विजेता छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here