उझानी। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित जैन मंदिर में नव निर्मित चौवीसी व मान स्तंभ में जिनविम्व की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कछला रोड स्थित कृष्ण प्रभा बैंकेट हॉल में आचार्य श्री 108 वशु नंदी सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहा है।

दूसरे दिन जन्म कल्याणक के अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें दूर-दराज से आए जैन श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँची।

इस दौरान ऐरावत हाथी पर तीर्थंकर बालक भगवान को विराजमान कर 1008 कलशों से जन्माभिषेक किया गया। कार्यक्रम में आत्म-कल्याण, धर्म प्रचार और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया।

इस मौके पर अनूप कुमार जैन, मृगांक कुमार जैन, निखिल जैन, साजन जैन, सोनल जैन, प्रियांक जैन, प्रशांत जैन, अनीता जैन, ममता जैन, तृप्ति जैन आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here