इस्लामनगर (बदायूं)।बदायूं–बिजनौर हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भीषण दुर्घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कुंदावली गांव के पास हुई, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

शादी का सामान लेने जा रहे थे युवक

हादसे में जान गंवाने वालों में एक हाथरस जनपद के गौशाला रोड निवासी देवा (26) पुत्र सैलू है, जो अपने दोस्तों दीपक, शिवदीप और मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर इस्लामनगर की ओर जा रहा था।
बताया गया कि वे एक शादी के लिए कुछ जरूरी सामान लेने जा रहे थे, जिसकी बारात उघैती कस्बे में जानी थी।

राजमिस्त्री शमशाद भी हादसे का शिकार

दूसरी बाइक पर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के महरौला गांव निवासी राजमिस्त्री शमशाद (32) अपने दो मजदूरों सत्यनारायण और फहीम के साथ सवार था।दोनों बाइक्स विपरीत दिशा से आ रहीं थीं और कुंदावली गांव के पास तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सातों युवक सड़क पर गिर पड़े।

दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

घटना की सूचना मिलते ही इस्लामनगर थाना प्रभारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी रुदायन भेजा गया।
जहां डॉक्टरों ने देवा और शमशाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक, शिवदीप, मनीष, सत्यनारायण और फहीम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गांवों में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों — गौशाला रोड (हाथरस) और महरौला (इस्लामनगर) में मातम छा गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस्लामनगर एसएचओ नरेश कुमार ने बताया,“दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की पूरी जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here