बिल्सी, 28 अक्टूबर। नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को जीव विज्ञान विषय पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने ज्ञान व रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मानव शरीर की संरचना, कोशिकाओं की कार्यप्रणाली, पर्यावरण संरक्षण, और जैव विविधता से जुड़े अनेक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों ने न केवल छात्रों की वैज्ञानिक समझ को प्रदर्शित किया, बल्कि पर्यावरण और जीवन विज्ञान के प्रति उनकी गहरी रुचि को भी उजागर किया।

प्रदर्शनी का निरीक्षण आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी से कार्यरत जीव विज्ञान प्रवक्ता मोहित बाबू माहेश्वरी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में अनुसंधान की भावना और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं।

विद्यालय के प्रबंधक सुबीन मालपाणी एवं सदस्य मुकुल मालपाणी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य डॉ. रोहतास कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी तरह की गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, रसायन विज्ञान प्रवक्ता अंकित चौहान, जीव विज्ञान प्रवक्ता सत्य प्रकाश, एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here