सी.ओ. संजीव कुमार ने दी छात्राओं को हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी,

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर केंद्रित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता की भावना को विकसित करना था।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार, सी.ओ. प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय, एस.एच.ओ. मनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर रचना देसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

सी.ओ. प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 उत्तर प्रदेश सरकार की एक सशक्त पहल है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, बस आवश्यकता है — अपने अधिकारों की सही जानकारी और उनका निडर होकर उपयोग करने की।

क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी —
1090 (महिला पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)
उन्होंने छात्राओं से सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करने और किसी भी प्रकार की परेशानी पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी।

सब-इंस्पेक्टर रचना देसवाल ने छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लड़की को यह समझना चाहिए कि उसकी सुरक्षा, सम्मान और भविष्य उसके अपने हाथ में है। समाज तब ही बदलेगा जब बेटियां आवाज उठाएंगी और साहस के साथ अपने अधिकारों का उपयोग करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि वे इनसे लाभ उठा सकें।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए समस्त बिल्सी पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं।
एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य — “समाज में जागरूकता और चरित्र निर्माण” — को सशक्त करते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा, आलिया तारिक और हर्षित शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here