होम राज्य उत्तर प्रदेश एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से जनपद को मिली 44 करोड़ की...

एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से जनपद को मिली 44 करोड़ की सौगात — 36 मार्गों के निर्माण को शासन से मिली स्वीकृति, बदायूं के विकास को मिली रफ्तार,

बदायूं। बदायूं जनपद के विकास की दिशा में एक बार फिर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) वागीश पाठक के निरंतर प्रयासों और सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप शासन ने जनपद के 36 मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए लगभग ₹44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

वागीश पाठक के प्रयासों से बदायूं को लगातार ऐसी सौगातें मिल रही हैं, जैसी अब तक किसी भी एमएलसी के कार्यकाल में नहीं मिलीं। स्थानीय जनता इसे बदायूं के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय बता रही है।

एमएलसी वागीश पाठक ने जनता की दीर्घकालिक मांगों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण की मांग की थी, जिस पर शासन ने विचार कर स्वीकृति प्रदान की।

स्वीकृत मार्गों में प्रमुख रूप से —
उस्मानपुर से मूतफाबाद-जरेठा मार्ग, खंडुआ से रामनगर मार्ग, उस्मानपुर से जरैठा-भौयस मार्ग, खंडुआ से कुबरी मार्ग, सहित अन्य कई संपर्क मार्ग शामिल हैं, जो ग्रामीण और शहरी आवागमन के लिए महत्वपूर्ण हैं।वागीश पाठक के पिछले प्रयासों से भी बदायूं को मिली नई पहचान मिली है।

वागीश पाठक पहले भी जनपद के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलें कर चुके हैं। उनके प्रयासों से —

  • बदायूं के पुराने स्टेडियम का कायाकल्प हुआ, जिससे खेल प्रेमियों और युवाओं को आधुनिक सुविधाएं मिलीं।
  • सहसवान और बिसौली में नए स्टेडियमों के निर्माण को शासन से मंजूरी दिलाई, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला।
  • जनपद के कई यात्री शेडों का जीर्णोद्धार और नए निर्माण कार्यों को स्वीकृति दिलाकर यात्रियों की सुविधा बढ़ाई।
    इन पहलों ने न केवल बदायूं को बेहतर आधारभूत ढांचा दिया, बल्कि जनपद को विकास की नई राह पर अग्रसर किया।

एमएलसी वागीश पाठक ने कहा —

“बदायूं के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मेरा लक्ष्य है कि जनपद का हर गांव और हर कस्बा मजबूत सड़क, खेल, शिक्षा और यातायात सुविधाओं से जुड़ा हो। यह सिर्फ शुरुआत है — आने वाले समय में बदायूं को और भी बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।”

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत मार्गों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

जनप्रतिनिधियों और जनता की प्रतिक्रिया

स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने वागीश पाठक के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की है। लोगों का कहना है कि —

“अब तक किसी भी एमएलसी ने बदायूं के विकास को लेकर इतनी गंभीरता से काम नहीं किया। वागीश पाठक जी ने जनपद को एक नई दिशा दी है और वह लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here