बिल्सी। नगर के कैंप कार्यालय पर बुधवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर नई नियुक्ति की घोषणा की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के आदेश एवं जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी की अनुशंसा पर श्री टीटू जैन उर्फ मृगांक जैन को वरिष्ठ जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।

फूल-मालाओं और मिठाइयों से हुआ गर्मजोशी भरा स्वागत

जैसे ही नियुक्ति की घोषणा हुई, बिल्सी कैंप कार्यालय पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
राष्ट्रीय महासचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) अवधेश लड्ढा महेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त जिला महामंत्री मृगांक जैन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
पूरा कार्यालय “भारतीय हलधर किसान यूनियन जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

“सच्ची निष्ठा और सेवा ही मेरा धर्म रहेगा” — मृगांक जैन

इस अवसर पर अपने संबोधन में वरिष्ठ जिला महामंत्री मृगांक जैन ने कहा कि —“भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी और जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने जिस भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन के साथ मिलकर हर स्तर पर संघर्ष करूंगा।”उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव तक किसानों की आवाज पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

नेताओं ने दी शुभकामनाएं, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्ढा, प्रदेश सचिव बिजनेस सोलंकी, अजीत गुर्जर, शाहनवाज अल्वी, नरेश, सूरज, प्रशांत ठाकुर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने नव-नियुक्त महामंत्री को शुभकामनाएं दीं और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here